बिहपुर | बिहपुर स्टेशन पे डाउन ट्रेक पर दो नंबर प्लेटफार्म के पास गुरुवार की रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला का मौत हो गया । सुबह होने पर स्टेशन पर ट्रेन पकङने आये राहगिरो ने शव देख जीआरपी में सुचना दिया ।
वही स्टेशन के पास शव होने की सुचना मिलते ही स्टेशन पर मौजुद आदमी व आस पास के ग्रामीण स्टेशन पहुच कर शव को देखने के लिए पहुचे ।लेकिन शव का पहचान नहीं हो पाया। रेल पुलिस मौके पर पहुच कर शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया ।

बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष रामाशिश प्रसाद बताते है की महिला का अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाया ।पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटा पहचान के लिए थाना परिसर में रखा जाएगा ।


