गोपालपुर : लगभग एक दशक बाद गंगा नदी के किनारे स्थित गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गाँव में काली पूजा के भव्य मेला में दंगल प्रतियोगिता का फीता काटकर वरीय भाजपा नेता पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने किया .दंगल में तिनटंगा करारी ,कटरिया ,धोबिनिया सहित अासपास के दर्जनों गाँवों के ग्रामीण पहलवानों ने भाग लिया .

इस अवसर पर पूर्व सांसद ने पहलवानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीयस्तर पर अपनी पहचान बनाने को कहा .उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार राष्ट्रीयस्तर के पहलवानों को कई सुविधाएँ मुहैय्या करा रही हैं.पहले चक्र में मेजबान तिनटंगा करारी के साजन यादव व धोबिनिया के संतोष यादव के बीच हुए मुकाबले में धोबिनिया के संतोष ने बाजी मारी.कटरिया के अभिनंदन यादव व धोबिनिया के रोहित यादव के बीच बराबरी का मुकाबला रहा.

तिनटंगा करारी के नवदीप यादव को धोबिनिया के बीरवल यादव ने पछाडा.निर्णायक लाल यादव व दंगल के आयोजक धन्नी यादव व मुरारी यादव थे.मौके मुखिया गिरिधारी पासवान ,पूर्व सरपंच शंभू यादव ,बासुकी मंडल ,निरो यादव ,मुकेश मंडल आदि की मौजूदगी देखी गई.काली मेला के अवसर पर दो दिवसीय नाटक का मंचन भी ग्रामीण कलाकारों द्वारा किया जा रहा है.यहाँ पिछले 100वर्षों से मूर्त्ति स्थापित कर भव्य मेला आयोजित किया जाता है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *