गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर गाँव में शुक्रवार की सुबह मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना जिसमें आरोपी मुकेश साह ने अपनी प्रेमिका से मिलकर अपनी विवाहिता पत्नी व अपने जुडवा बच्चों की हत्या गला दबा कर दिया था

,के मामले में मृतका के पिता पूर्णिया जिला के कसवा निवासी रामचन्द्र साह के बयान पर आरोपी मुकेश साह व उसकी तथाकथित प्रेमिका छोटे भाई की पत्नी को गोपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया की एसपी निधि रानी ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों को जेल भेजा जाएगा. बताते चलें कि घटना के बाद गोपालपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी मुकेश साह ,उसकी माँ व तथाकथित प्रेमिका को हिरासत में ले लिया था. एसपी ने बताया कि मुकेश साह की माँ को पूछताछ के बाद छोड दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *