अपनी हरकतों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा से विधायक गोपाल मंडल फिर चर्चा में। इस बार उनकी चर्चा डिस्को डांस करने को लेकर हो रही है। जदयू MLA का रणवीर कपूर की मूवी ‘ये जवानी है दिवानी’ के गाने ‘आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़ छाड़ के’ पर डांस करने का एक वीडियो सामने आया है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 30 सेकेंड के वीडियो में विधायक जम के ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड गाने पर महफिल की बढ़ाई शोभा

‘तेरे लिए सब सिग्नल तोड़ तार के, मैं आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़ छाड़ के’ गाने पर पर गोपाल मंडल ने जमकर ठुमके लगाए। वीडियो किसी शादी समारोह का लग रहा है। इस दौरान विधायक किसी प्रोफेशनल डांसर की तरह डांस के स्टेप्स करते हुए दिखें। स्टेड पर डांस करने वाले अन्य लोगों को उन्होंने पीछे छोड़ दिया। मस्ती में डूबे विधायक ने डांस के दौरान अपना कुर्ता उठाकर खूब ठुमका लगाया। वहीं उनके समर्थक उनका हौंसला बढ़ाते नजर आए।

चलती ट्रेन में अंडरवियर पहनकर दौड़ने को लेकर थे चर्चा में

बता दें कि जदयू विधायक अपनी अजीबो गरीब हरकत के लिए अक्सर सुर्खियाों में रहते हैं। इससे पहले गोपाल मंडल चलती ट्रेन में बनियान और अंडरवियर में दौड़ने को लेकर चर्चा में थे। उस वक्त गोपालपुर के JDU विधायक गोपाल मंडल का सोशल मीडिया पर खूब मीम बना था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *