नवगछिया : करोना महामारी के बीच लगन को देखते हुए कपड़ा दुकानदारों ने दिनभर दुकानें खोलने की प्रशासन से मांग की है। कपड़ा दुकानदारों का कहना है कि 2020 में कोरोना महामारी से हमें पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। अगर इसी तरह समय सीमा लगाया गया तो हम लोगों की रोजी-रोटी कैसे चलेगी। दुकान के कर्मचारी को वेतन कहां से देंगे। इस पर सरकार को विचार करनी चाहिए।
Total Downloads: 167
हड़िया पट्टी के दुकानदार अशोक केडिया, शिवम सर्राफ, प्रमोद चिरानिया, राहुल यादुका आदि का कहना है कि कपड़ा दुकान खोलने की पूरी छूट दी जाए। काेराेना महामारी की पूरी गाइडलाइन के साथ अपनी दुकानें खोलते हैं। उन्होंने कहा कि दुकानें बंद रहने से दुकान में काम कर

ने वाले स्टाफ बेरोजगार हो जाएंगे और भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।
ऐसे में कपड़ा दुकानदार और कर्मी दोनों का रोजगार चल सके प्रशासन को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। दूसरी ओर अनुमंडल प्रशासन समय सीमा बढ़ाने को लेकर कोई ढील नहीं देना चाहता है। इसका मुख्य कारण यह है कि नवगछिया में दिन प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

