भागलपुर: विश्व में शांति संदेश देने के लिए दो रूसी छात्र आंद्रेई और एलिना दुनिया घूमने निकल पड़े हैं। आठ माह पहले रूस से दोनों निकल कर चीन, वियतनाम, लाओस, थाइलैंड, म्यांमार होते हुए मणिपुर के रास्ते भारत आए हैं। वहां से इंफाल, सिल्चर, गुवाहाटी, न्यू बोगाई गांव, सिलीगुड़ी और पूर्णिया होते हुए बुधवार की शाम ये भागलपुर पहुंचे। विश्व में शांति का संदेश देने निकले दोनों रूसी नागरिक पैदल और लिफ्ट लेकर यात्रा कर रहे हैं।

एक मुलाकात में दोनों ने बताया कि विश्व बीते कुछ सालों से विनाश के मुहाने पर है। समय-समय पर कुछ ऐसे मसले अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर आते रहे हैं जिससे परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगता है। दोनों ने कोरियाई प्रायद्वीप के संकट पर विश्व के कुछ ताकतवर देशों की गुटबंदी और मानवता पर आने वाले खतरे को गंभीर चिंता का विषय बताया। युक्रेन, बेनेजुएला और सीरिया संकट का हवाला दिया। आंद्रेई और एलिना समय-समय पर विश्व शांति के लिए दुनिया के ताकतवर देशों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाते हैं।

जिस वजह से अमेरिका और रूस के बीच के टकराव से भी विश्व शांति पर खतरा मंडराने लगता। दोनों का संदेश है कि महाविनाश के हथियार से दुनिया मुक्त हो। पूर्व में रूस और अमेरिका ने पहल भी की थी। दोनों सैकड़ों परमाणु शस्त्रों को नष्ट भी किया। लेकिन आज भी जितने हथियार विश्व में हैं उससे कई बार दुनिया तबाह हो सकती है। दोनों हालांकि आपार विश्वास से कहते हैं कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय संकट जब भी आए हैं उस गंभीर संकट के बीच से ही शांति के रास्ते भी निकल कर सामने आए। इसी विश्वास को लेकर दोनों विश्व शांति के लिए दुनियां भ्रमण को निकले हैं। दोनों रूस के तुला जिले के वेन्यॉफ सिटी के रहने वाले हैं। भारत को आध्यात्म और शांति का देश बताने वाले दोनों रूसी नागरिक गुरुवार को गया रवाना हो जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil