भागलपुर : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्व बिहार के जिलों 15 से 25 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान प्रतिघंटा औसतन पांच से 10 किलोमीटर की गति से उत्तरी-पूर्वी हवा चलेगी। कहीं-कहीं ओला भी गिरने की उम्मीद है। इधर शुक्रवार देर रात से ही आसमान बादलों से भर आया है। रुक रुककर कभी बूंदाबांदी तो कभी रिमझिम बारिश भी हो रही है। पूरा दिन शुष्क बना हुआ है। लोग आंधी-बारिश एवं ओला गिरने और ठंड बढऩे की आशंका से सहमे हुए हैं। इस बारिश से रबी फसल को फायदा कम नुकसान ज्यादा होने संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान

बिहार कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने पूर्वानुमान में बताया है कि 13 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। नौ और 10 फरवरी को पूर्व बिहार के जिलों में 15 से 25 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। तापमान में भी उतार चढ़ाव संभव है।

बारिश से फसलों को फायदा कम नुकसान ज्यादा

बिहार कृषि विवि शष्य विज्ञान विभाग के कृषि वैज्ञानिक डॉ. शंभु प्रसाद ने बताया कि अगर बारिश हुई तो गेहूं मक्का एवं दलहनी फसल को फायदा होगा। लेकिन ओला पडऩे की स्थिति में सभी फसलों को नुकसान पहुंचेगा। जो फसल अभी फूल की स्थिति में है और उसमें परागन की क्रिया नहीं हुई है उसे भी बारिश से हानि होगी। इसके अतिरिक्त लगातार पांच दिनों तक आसमान में बादल रहने एवं हवा में नमी की मात्रा 75 फीसद से अधिक होने पर खासकर आम एवं तेलहनी फसल पर कीड़े-मकोड़े का प्रकोप बढ़ जाएगा। लाही कीट का भी प्रकोप बढ़ सकता है। जो फसल के लिए नुकसानदेह है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *