मधेपुरा में स्पीड ट्रायल के दौरान देश की सबसे उच्च क्षमता 12 हजार हॉर्स पावर वाली एसी इलेक्ट्रिक हाईस्पीड इलेक्ट्रिक इंजन सात अक्टूबर को बेपटरी हो गई। इंजन का 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल मधेपुरा रेल कारखाना के अंदर फ्रांस की अल्सटॉम कंपनी के दक्ष इंजीनियरों द्वारा किया जा रहा था।

बताया जा रहा है ब्रेक के प्रॉपर तरीके से काम नहीं करने के कारण इंजन दीवार तोड़ते हुए अंतिम छोड़ पर शेड हम्प के पास रखे बालू में गिरकर धंस गई। इंजन के बेपटरी होकर गिरने से अफरातफरी सी स्थिति हो गई। हालांकि कोई इंजन की चपेट में नहीं आया। लेकिन काफी वजनदार इंजन को निकालने में असफल रहने के बाद अल्सटॉम के साइट एमडी सचिन गोयल ने समस्तीपुर मंडल के डीआरएम से मदद मांगी। इसके बाद डीआरएम के निर्देश पर 20 सहयोगियों को लेकर पहुंचे एडीएमई केके शंकर ने 6-6 हजार हॉर्स पावर के दो पार्ट में बंटे इंजन में से एक को मिट्टी से निकाल लिया। समाचार प्रेषण तक दूसरे पार्ट को निकालने में एडीएमई और अल्सटॉम के कर्मी जुटे हुए थे।

कारखाना में दो और एसी विद्युत इंजन बनकर तैयार
मधेपुरा रेल इंजन कारखाना के अंदर अल्सटॉम कंपनी के इंजीनियरों द्वारा दो और 12 हजार हॉर्स पावर की एसी इलेक्ट्रिक इंजन बनकर तैयार हो गयी है। पहली बार तैयार इंजन का अभी यूपी के सहारनपुर डिपो में ट्रायल चल रहा है। मधेपुरा रेल कारखाना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अबतक कारखाना में देश की सबसे उच्च क्षमता 12 हजार हॉर्स पावर वाली तीन इंजन बनकर तैयार है।

मधेपुरा रेल कारखाना सीएओ राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि कारखाना के अंदर ट्रायल के दौरान दूसरी इलेक्ट्रिक इंजन बेपटरी होकर मिट्टी में धंस गई थी, जिसे गुरुवार को निकाल लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *