आज अक्षय तृतीया है. आज बन रहे तीन राजयोग ने अक्षय तृतीया को और भी विशेष बना दिया है. अक्षय तृतीया पर हंस राजयोग, मालव्य राजयोग और शश राजयोग बना है और सूर्य एवं चंद्रमा उच्च राशि में हैं. ऐसा शुभ संयोग लगभग 50 साल बाद बना है. अक्षय तृतीया पर बना शोभन योग भी शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए विशिष्ट है. अक्षय तृतीया पर स्वयं सिद्ध योग होते हैं, इसलिए पूरे दिन अबूझ मुहूर्त है. आज आप किसी भी समय कोई भी शुभ एवं मांगलिक कार्य कर सकते हैं. नए बिजनेस की शुरुआत हो या करियर की, इसके लिए शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं है. आज के दिन सोना, चांदी, मकान, वाहन, प्लॉट, फ्लैट आदि की खरीदारी की जाती है. धन एवं संपत्ति को मां लक्ष्मी का स्वरुप मानते हैं और उनको अर्जित करते हैं, ताकि वह अक्षय रहें और प्राप्त लक्ष्मी से धन एवं संपत्ति सदैव बना रहे. उसमें कोई कमी न हो.

ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद पाण्डेय बताते हैं कि अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान विष्णु और पितरों की पूजा की जाती है. उनके प्रसन्न होने से जीवन में सुख एवं शांति आती है, धन एवं संपत्ति में वृद्धि होती है. अक्षय तृतीया पर आप सुबह में किसी भी समय पूजन कर सकते हैं, लेकिन इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त भी है. आपको जैसी सुविधा हो, उस अनुसार कर सकते हैं.

अक्षय तृतीया 2022 पूजा मुहूर्त

इस साल अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक है. इस अवधि में आपको भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी स्वरुप सोना-चांदी और पितरों की पूजा करनी चाहिए.

अक्षय तृतीया 2022 सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त

अक्षय ​तृतीया पर आप प्रात: 05 बजकर 39 मिनट से पूरे दिन में कभी भी सोना, चांदी, आभूषण या अन्य धातु की खरीदारी कर सकते हैं. इस दिन आपको मकान, वाहन या अन्य प्रॉपर्टी की खरीदारी करनी है या बयाना देना है, तो वह भी कार्य का सकते हैं. इस दिन सोना चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 39 मिनट बजे से 04 मई को सुबह 05 बजकर 38 मिनट तक है.

अक्षय तृतीया का चौघड़िया मुहूर्त

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): 08:59 एएम से 01:58 पीएम तक
अपराह्न मुहूर्त (शुभ): 03:38 पीएम से 05:18 पीएम तक
सायाह्न मुहूर्त (लाभ): 08:18 पीएम से 09:38 पीएम तक
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): 10:58 पीएम से 02:58 एएम तक

अक्षय तृतीया पर दान पुण्य

अक्षय तृतीया के दिन जिस प्रकार से आप सोना चांदी खरीदकर अपने धन संपत्ति में वृद्धि करते हैं, वैसे ही इस दिन दान देकर भी सुख, संपत्ति में वृद्धि कर सकते हैं. आज के दिन दान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है. आज आपको जौ, जल आदि का दान करना चाहिए. जल दान करने से सभी तीर्थ स्थलों का पुण्य प्राप्त होता है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *