भागलपुर। हरितालिका तीज 30 अगस्त को है। इस बार हस्त नक्षत्र में तीज मनाया जायेगा। जो विशेष फलदायी होगा। तिलकामांझी स्थित महावीर मंदिर के पंडित आनंद झा ने बताया कि तीज 30 अगस्त को होगा। तृतीया तिथि 29 अगस्त सोमवार को दोपहर 2:45 में प्रवेश करेगा जो 30 अगस्त मंगलवार दोपहर 2:40 तक रहेगा।

जबकि हस्त नक्षत्र 29 अगस्त की रात्रि 11:38 से 30 अगस्त रात्रि 12:25 बजे तक रहेगा।यह शुभ व विशेष फलदायी होगा। उन्होंने बताया कि तृतीया तिथि 29 को दिन के 2:45 से प्रवेश कर रहा है

इसलिए 2:45 के बाद नमक खाने से परहेज महिलाओं को करना है। वे मीठा भोजन ले सकते हैं। स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही व्रत का पालन करें। सूर्योदय से डेढ़ घंटे पूर्व करने वाला भोजन (ओठगन) इस बार नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *