नवगछिया : रक्षाबंधन इस साल 19 अगस्‍त को मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी भद्रा का साया त्‍योहार पर पड़ रहा है, जिससे सुबह से बहनें भाइयों को राखी नहीं बांध पाएंगी। ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद पाण्डेय ने बताया कि 19 को सुबह में भद्रा के कारण इस बार दोपहर 1:32 मिनट से रात 9:08 मिनट तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है।

Whatsapp group Join

पंडित सुभाष पाण्डेय  ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन चार अद्भुत संयोग बन रहे है। ऐसा संयोग 90 साल बाद बन रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इस दिन सावन का अंतिम सोमवार भी है।

ऐसे में यह दिन बेहद शुभ है। 19 अगस्त को सुबह से लेकर रात 8 बजकर 40 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्यों में सिद्धियां प्राप्त होती है। ऐसे में इस समय में रक्षासूत्र बांधा जाए तो भाइयों पर आने वाली सभी बालाएं दूर होंगी और उन्हें आरोग्य होने का का वरदान भी मिलेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार,18 अगस्त को रात 2 बजकर 21 मिनट से भद्रा कि शुरूआत हो रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *