
Total Downloads: 287
नवगछिया: नवगछिया बाजार और आसपास के इलाके में विश्वकर्मा जी दी गई अंतिम विदाई जिसमे विशवकर्मा कथा ज्ञान यज्ञ के विषर्जन शोभा यात्रा के गोसाईं गाँव पहुँचते ही भक्तों की सेवा की गयी । गाँव के ठाकुरबाड़ी गेट के गोसाईं गाँव के जननी शक्ति द्वारा शीतल जल , नीबू पानी , निम्बू शरबत , ऑरेंज शरबत इत्यादि से सेवा की गयी । मौके पर समाजसेवी मधुमती ठाकुर ने बताया कि शोभा यात्रा गुजरनें की जानकारी आज सुबह मिली थी । समय कम रहनें के वावजूद भी सेवा करनें का मौका मिल गया । मौके पर युवा क्लव के संयोजक बरुण बाबुल , जीतेंद्र कुमार झा , कुणाल सिंटू , टिंकू यादव , सोनू कुमार झा , अमित मिश्रा , गौरव जायसवाल , राहुल भगत सहित कई लोग सेवा में अपना योगदान दे रहे थे ।
