नवगछियां, नवगछिया बाजार में इन दिनों पॉकेटमारों, झपटमारों का आतंक बढ़ गया है। सोमवार को पॉकेटमारों ने श्रीपुर निवासी अपिशा देवी पति शंकर सिंह का 32 हजार रुपया झोले से ब्लेड मारकर उड़ा दिया।

इस संबंध में पीड़ित महिला ने नवगछिया थाना में अज्ञात के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कराई है जिसमे उसने बताया है कि उसने घर के समानों की खरीदारी के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 10 हजार और छोटी बहन का 22 हजार रुपये निकाला था। बैंक से रुपया दिन के डेढ़ बजे निकालने के बाद बाजार में खरीदारी की।

चार बजे संध्या समय एक दुकान में खरीदारी के बाद दुकानदार को देने के लिए रुपये बैग से निकालने लगी तो बैग में पैसें नहीं थे। उसने बताया कि बैग में मेरे अलावा बहन का भी 22 हजार रुपया था वह भी नहीं था। महिला ने बताया कि रुपया कब और कहां गायब हुआ उसे पता ही नही चला। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने कहा कि महिला केआवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *