बिहपुर, बिहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर रामनगर सोनवर्षा में बुधवार को छापेमारी कर बाइक लूटकांड के अप्राथमिक आरोपी को दबोच लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजीव चौधरी है। ज्ञात हो कि इस लूटकांड की बाबत मनीष कुमार ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 448
इसमें बताया था कि 30 जानवरी को भागलपुर से खगड़िया जिले के परबत्ता स्थित श्रीराम ठुठी जाने के क्रम रविवार की शाम करीब सात लत्तीपुर एवं बभनगामा के अमरपुर मोड़ के पास बजरंगबली मंदिर के समीप चौदह नंबर सड़क पर एक बाइक सवार युवक की बाइक बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट ली थी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
