नवगछिया। नगरह गांव के नया टोला में गुरुवार को घर के चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण चिरंजीवी ठाकुर के घर अचानक आग लग जाने से पूरा घर जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा घर जलने लगा। आसपास के लोगों द्वारा पानी एवं अन्य सामग्री से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। तब तक घर जलकर राख हो गया था। आग की सूचना पर स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और आग लगने एवं नुकसान का आकलन किया। पीड़ित चिरंजीवी ठाकुर के परिजनों ने बताया कि आग में सबकुछ जलकर राख हो गया है।

नवगछिया। गोपालपुर थाना अंतर्गत पीडब्ल्यूडी 14 नंबर सड़क पर गोसाई गांव और मालपुर के बीच अभिया गांव से लक्ष्मीपुर इस्माइलपुर जा रहे बाइक सवार भोलू मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। भोलू को गोपालपुर की गश्ती पुलिस द्वारा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार भोलू मंडल अपने गांव इस्माइलपुर लक्ष्मीपुर से अभिया गांव अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। वहीं से बाइक से अपने घर दोपहर बाद जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

खरीक: नाबालिग लड़की का अपहरण

खरीक। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर लड़की के पिता ने गुरुवार की देर शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *