नवगछिया। प्रतापनगर के समीप फोरलेन पर गश्ती कर रही कदवा पुलिस को देख, पुलिस की नेम प्लेट लगी एक कार पर सवार चार यवुक भागने लगे। पुलिस ने कार का पीछा किया तो वे गाड़ी को पुनामा के रमेश मंडल के दरवाजे के पास छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की गाड़ी देख कार चालक प्रतापनगर गांव की ओर भागा। फिर कंचनपुर के रास्ते कच्ची सड़क होते हुए फोरलेन पर आ गए।

वहां से पुनः प्रतापनगर के मिलन चौक होते नवीन नगर पुनामा के झगरू दास टोला भाग गए। इस दौरान कार के धक्के से कदवा निवासी रमेश मंडल की बकरी की मौत हो गई। जब्त कार मधेपुरा के भटगामा की बताई जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *