नवगछिया। बाल भारती विद्यालय, गोशाला रोड और बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में लायंस क्लब नवगछिया के सहयोग से कटिहार के दंत चिकित्सक डॉ. लीलाधर माहेश्वरी के नेतृत्व में दोनों विद्यालयों के 3500 छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच की गयी और आवश्यक सलाह दी।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीओ उत्तम कुमार, सभी चिकित्सकों तथा बाल भारती प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *