बिहपुर। बिहपुर थाना परिसर में मंगलवार को दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सत्यनारायण पंडित व संचालन बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
बैठक में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गयी। पूजा पंडाल में अश्लील गाना व डीजे बजाने पर रोक रहेगी। मां की प्रतिमा का विसर्जन समय पर होगा।
किसी तरह के अफवाह से बचने की सलाह दी गई। बैठक में महंत नवल किशोर दास, राजू सिंह, इरफान आलम, सरपंच प्रमोद सिंह उर्फ लालू, मुखिया उमेश यादव, राजेश चौधरी, सौरभ चौधरी, कृष्णा कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
