बिहपुर। अंतरजिला कायाकल्प की टीम बुधवार को बिहपुर सीएचसी पहुंची और अस्पताल का जायजा लिया। इन चार सदस्यीय टीम में एचएम  सदर अस्तपाल खगड़िया शशिकांत कुमार, डीपीसी हेमलता जोशी, केयर इंडिया के  कन्हैया और भागलपुर जिले से डॉ. प्रशांत शामिल थे।

सबसे पहले अस्पताल पहुंचने पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार, बीसीएम शमशाद आलम और एचएम मनीष भट्ट ने बुके देकर सम्मानित किया। उसके बाद टीम ने अस्पताल सभी वार्डों का बारीकी जांच की

व्यवस्था पर संतोष जताया। हालांकि स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, पानी और कुछ अन्य बिंदुओं पर चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिये। टीम करीब दो घंटे तक अस्पताल में रही। इस दौरान डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अकबर अली, डॉ. शफीउल्ला आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *