नवगछिया । गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में बुधवार को भी वृद्धि हुई। नवगछिया के राघोपुर में 23 सेमी की बढोतरी हुई। यहां डेंजर लेवल 33.68 मी. है। जबकि बुधवार को जलस्तर 32.78 मीटर आंका गया। स्पर-7 के जलस्तर में भी 23 सेमी की वृद्धि हुई। खतरे के निशान 31.60 मीटर के विरुद्ध बुधवार सुबह का जलस्तर 31.58 मीटर आंका गया।

कोसी के चोरहर स्थल पुल के पास का जलस्तर 16 सेमी बढ़कर 30.50 मी. है। यहां लाल निशान 31.77 मी. से काफी पीछे है। जबकि मदरौनी में 19 सेमी की बढ़ोतरी हुई। डेंजर लेवल 31.41 मीटर से काफी पीछे 30.62 मीटर पर कोसी बह रही है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सभी तटबंध व स्पर सुरक्षित हैं।

उधर, शहर से सटे मोहल्ले में गंगा का पानी बढ़ता जा रहा है। सखीचंद घाट के पास सड़क के करीब गंगा आ गई है। जबकि सबौर में रजंदीपुर व बगडेर आदि गांव में पानी फैलने लगा है। रजंदीपुर-संतनगर में बच्चों को पानी में होकर स्कूल आना-जाना पड़ता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *