नवगछिया : परियोजना पदाधिकारी सह उपनिदेशक नगर विकास एवं आवास विभाग अखिलेख सिंह को नवगछिया का एसडीओ बनाया गया है। नवगछिया एसडीओ सहित तीन अफसरों का ट्रांसफर हो गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी की है। नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार को पालीगंज का एसडीओ बनाया गया है। डीसीएलआर सदर ब्रजेश कुमार को रोसड़ा का एसडीओ और अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवगछिया मुकेश कुमार को मंझौल का एसडीओ बनाया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *