नवगछिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई ने जिला संयोजक राहुल शर्मा के नेतृत्व में नवगछिया अनुमंडल परिसर में धरना दिया। राष्ट्रीय कला मंच दक्षिण बिहार प्रांत सह प्रमुख विश्वास वैभव ने बताया कि धरना पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ममता बनर्जी के पार्टी के नेता शाहजहां शेख के दुष्कृत्य को लेकर दिया गया। बंगाल सरकार ऐसे दुष्कर्मियों को संरक्षण व सुविधा दे रही।

विद्यार्थी परिषद मांगों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिला संयोजक राहुल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद समाज के हर एक अंग की चिंता करती है। महिला कॉलेज अध्यक्ष साक्षी भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का एक-एक कार्यकर्ता बंगाल की महिलाओं के सम्मान में मैदान में कूद गया है।

मौके पर राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत सह संयोजक विश्वास वैभव, जिला संयोजक राहुल शर्मा, शिवम झा, विश्वजीत चौधरी, विक्की मिश्रा,अभिषेक कुमार, बालकृष्ण शर्मा, राहुल राज, कविनव झा,साक्षी भारद्वाज, सिंकु कुमारी,संगम कुमारी, कुसुम कुमारी,ब्यूटी कुमारी, तन्नू भारद्वाज, रफूजा शेख,दीक्षा कुमारी,संगम कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *