नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई द्वारा गोपाल गौशाला में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी महाविद्यालय से जीते हुए छात्र संघ प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विश्व विद्यालय संगठन मंत्री अमित छोटी, पूर्व प्रदेश मंत्री भरत जोशी, कार्यकारिणी सदस्य संजय, जिला प्रचारक मुकुल, शिक्षाविद नगर उपाध्यक्ष भास्कर, अरविंद, मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय की कॉलेज अध्यक्ष अंजली कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। सर्व प्रथम सेंट्रल पैनल से जीते हुए उपाध्यक्ष नेहा कुमारी, महासचिव अंकुश राज, कोषाध्यक्ष प्रियंका कुमारी को सम्मानित किया गया।

एमएएम छात्रसंघ अध्यक्ष लवली कुमारी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आरती कुमारी, कोषाध्यक्ष निशा कुमारी, जीबी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष सौरव कुमार, जेपी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष राजू कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि रिमझिम कुमारी, टीएनबी कॉलेज छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि खुशबू राज उपस्थित थे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अनिल यादव, चंदन शांडिल्य आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *