नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के खरीक व नवगछिया रेलवे स्टेशन के बीच महदतपुर ढाला के समीप पोल संख्या 22/21के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई है.

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत होने के बाद स्थानीय लोगो ने नवगछिया जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना दी. जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभात रंजन ने बताया कि एक अज्ञात वृद्ध की मौत हुई है.

जिसे खरीक पुलिस अपने कब्जे में लेकर गई है. मृतक का शिनाख्त नहीं हुआ है. पहचान कराने के लिए लोकल थाना व सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *