नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया स्टेशन के पूर्व भवानीपुर रेलवे केबिन के आगे ट्रेन से कटकर अज्ञात युवती की मौत हो गई. युवती की मौत अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से होने की बात बतायी जा रही है. रेलवे ट्रेक पर शव होने की सूचना पर मौके पर नवगछिया जीआरपी पुलिस मौके पर पहुची. इसी बीच ट्रेन से कटी युवती के परिजनों को जानकारी मिली.

जानकारी मिलते ही परिजन पहुचे और शव को लेकर वहां से फरार हो गए. जीआरपी थानाध्यक्ष भोला महतो ने बताया कि ट्रेन से कटने से युवती की मौत हुई. मृतक युवती के परिजन शव को लेकर फरार हो गए है. मृतक युवती की पहचान नहीं हो पाई है.

शव किसकी थी परिजन शव को लेकर क्यों फरार हो गए पुलिस इस संबंध में मामले की छानबीन कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से मरी युवती का ननिहाल रंगरा ओपी के भवानीपुर गांव में है. वह अपने ननिहाल आई हुई थी. बुधवार की सुबह भवानीपुर के पास रेलवे पटरी पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *