नवगछिया अज्ञात वाहन के धक्के से एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता और जगतपुर के बीच ड्राइविंग स्कूल के पास हुई। मरने वाले की पहचान छोटी परबत्ता के मोती टोला निवासी 50 वर्षीय हीरालाल मंडल के रूप में हुई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
घटना की जानकारी मिलने के बाद – मौके पर पहुंचे परिजनों ने इस्माइलपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अस्पताल भिजवाया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
