नवगछिया प्रखंड में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष मुक्ति नाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रवाद, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया तथा देश और समाज सेवा के लिए उनके दिखाए मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष दीपक, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, जिला महामंत्री मुरारी चिरानिया, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश शाह, पूर्व महामंत्री मनोज पांडे, युवा जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, नगर महामंत्री लाल बिहारी सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

