नवगछिया अनुमंडल के साईंनगर सहौरा स्थित नवनिर्मित शिरडी साईंनाथ मंदिर में साईंनाथ प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई है। श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने गुरुवार को जगद्गुरु रामानुजाचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान शुभम कुमार ने गुरुदेव को सेवा समिति की वार्षिक पत्रिका भेंट की तथा नवनिर्मित मंदिर में साईंनाथ की दिव्य प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए। उन्होंने गुरुदेव को मंदिर निर्माण की प्रगति से भी अवगत कराया।

शुभम कुमार ने बताया कि शिरडी साईंनाथ मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि साईंनाथ की प्रतिमा जयपुर में बनकर तैयार हो चुकी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईश्वर की कृपा और गुरुदेव के सानिध्य में यह पावन कार्य भव्य और ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा।

इस अवसर पर वैदिकाचार्य आचार्य कौशल जी के नेतृत्व में साईं सेवा समिति के सदस्यों ने पूज्य गुरुदेव को प्रस्तावित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। समिति की ओर से शीघ्र ही प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया गया, ताकि यह आध्यात्मिक आयोजन जल्द से जल्द पूर्ण किया जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *