नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को नवगछिया नगर स्थित काली मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और भारतीय संस्कृति के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनका व्यक्तित्व आज भी देशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

दीपोत्सव कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष दीपक, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, जिला महामंत्री मुरारी चिरानिया, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश शाह, पूर्व महामंत्री मनोज पांडे, युवा जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, नगर महामंत्री लाल बिहारी सिंह, धीरज कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *