नवगछिया : बार एसोसिएशन संघ के पुस्तकालय सदस्य के पांच पद पर अधिवक्ता प्रेमनारायण चौधरी, राकेश पोद्दार, सुमित कुमार डिडवानिया, सुनील कुमार, राजकिशोर सिंह दो निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि निगरानी समिति सदस्य के तीन पद पर अधिवक्ता राजकिशोर पोद्दार, कमलेश्वरी मंडल, मनोज कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
Total Downloads: 385
अधिवक्ता भवन में 12 मतदान केंद्रों पर वकीलों ने डाले अपने वोट
मतदान को लेकर नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में कुल 12 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान केंद्र पर वीडियो ग्राफी कराई गई। संघ के चुनाव को लेकर मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। निर्वाचन संचालन समिति निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता राकेश चौधरी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी रजनीश कुमार सिंह, थ्री मेंस कमिटी के वरीय अधिवक्ता योगेंद्र प्रसाद यादव, श्रीबंधो उपाध्याय, रामजी मिश्र चुनाव के दौरान हो रहे मतदान की निगरानी कर रहे थे।


