रंगरा प्रखंड की भवानीपुर पंचायत के काली मंदिर परिसर में शुक्रवार को ग्रामीणों ने राशन कार्ड को लेकर हंगामा किया। लोगों ने डीलर पर अभद्र व्यवहार व राशन वितरण नहीं करने का आरोप लगाते हुए धरना पर बैठ गये और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। इससे काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही।

सुबह करीब साढ़ नौ बजे वार्ड-तीन के मनोज झा, पंकज कुमार, पुरुषोत्तम झा, शैलेश झा, दिलीप झा, पंकज साह सहित 250 लोग मंदिर परिसर में जुट गए और विरोध जताने लगे। वहीं मामले की सूचना पाकर 12 बजे बीडीओ शिल्पी कुमारी वैध, मुखिया दीपक शर्मा और रंगरा थाने से राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

बीडीओ ने कहा कि जो लाभुक वर्ष 2017-18 में राशन कार्ड बनवाने से वंचित रह गए हैं, उन्हें राशन कार्ड मुहैया कराया जाएगा। वहीं डीलर मदन राम ने कहा कि मेरे ऊपर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं। यदि मैं दोषी पाया गया तो प्रशासन मुझ पर कार्रवाई करे। साथ ही मुखिया ने सभी लोगों को राशन कार्ड बनने पर राशन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *