बिहपुर प्रखंड की झंडापुर पंचायत के वार्ड 4 के उपभोक्ताओं ने डीलर उमेश राय पर अनाज नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने बताया कि डीलर नवंबर माह में पॉश मशीन से फिंगर लेने के बाद कहा कि राशन बाद में दे देंगे। इसके बाद टाल-मटोल करने लगा। दो दिन पूर्व जब अनाज लेने गए तो एक माह का ही अनाज देने पर तैयार हुआ।

Whatsapp group Join

डीलर ने दिसंबर का अनाज मांगने पर डांट कर भगा दिया। वार्ड 4 व पांच के अधिकांश लोग अनपढ़ हैं। जिसका फायदा उठाकर डीलर उनकी हेराफेरी करता है। हंगामा करने वालों में मो. हासीम, मेराज अंसारी, रिजवान, मंजरी खातून, भागीरथ ठाकुर, दिलीप ठाकुर, मनोज दास, अवध किशोर आदि शामिल थे। डीलर उमेश राय ने कहा कि आरोप निराधार है।

मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि झंडापुर के दोनों डीलर उमेश राय व शशि पासवान के खिलाफ शिकायत मिली है। इसकी जांच के लिए कार्यपालक सहायक आनंद कुमार को भेजा गया है। दोषी पाए जाने पर डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *