नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर साहू पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की अहले सुबह हुई अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार दिया. दुर्घटना में एक बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक बालक इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के पचासी मोती टोला निवासी विक्रम कुमार 11 वर्ष पिता भागवत मंडल है.जबकि गंभीर रूप से घायल युवक छोटी परबत्ता निवासी सुमन कुमार 22 वर्ष पिता विजय मंडल है.
Total Downloads: 375
दुर्घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता पुलिस घटना स्थल पर पहुचीं जहां पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. अस्पताल में गंभीर रूप से घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया.

वहीं परबत्ता पुलिस ने दुर्घटना में मृतक बालक के शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह सुमन के साथ विक्रम मोटरसाइकिल से नवगछिया की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया. दुर्घटना में विक्रम की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर दुर्घटना में बालक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुराहाल है. घटना से परिजन गहरे सदमे में है

