नारायणपुर प्रखंड के बीरबन्ना चौक पर गुरुवार देर रात खगड़िया की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने एनएच-31 के सर्विस रोड पर सोये चाय दुकानदार मो. अजमुल (35) को कुचल दिया। घटना के बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चालक को बाहर निकालकर भवानीपुर पुलिस को सौंप दिया।
Total Downloads: 116
ग्रामीणों ने बताया कि एनएच के सर्विस रोड पर दुकानदार सोया हुआ था। इसी दौरान ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। लोगों ने ट्रक से चालक देवनारायण को बाहर निकाला और पिटाई करने लगे। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। भवानीपुर पुलिस ने दुघटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

शुक्रवार को भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। चाय दुकानदार को चार पुत्र व दो पुत्री हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो है। शुक्रवार शाम दुकानदार मो. अजमल को दफना दिया गया। भाई मो. मंजूर आलम के बयान पर ट्रक मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

