नवगछिया : सोनवर्षा निवासी हत्याकांड के विचाराधीन बंदी संतोष कुमार की संदेहास्पद मौत को लेकर रविवार को नवगछिया अनुमंडल कारा के सामने मृतक के परिजनों ने हंगामा किया है तो वहीं कारा के अंदर बंदियों ने भी प्रदर्शन किया है। संतोष की मौत के बाद बंदी उग्र थे और नारेबाजी कर रहे थे। सूचना पर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार और सीओ विश्वास आनंद उपकारा पहुंच बंदियों को समझा बुझा कर शांत किया।
Total Downloads: 163
सूत्रों ने बताया कि बंदियों ने जेल में मिलने वाले खाने की भी शिकायत की। जिसके बाद पदाधिकारियों ने भी बंदियों के साथ भोजन किया। इधर कारा के गेट पर मृतक की पत्नी व परिजन समेत ग्रामीण पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
वे लोग जेल के अंदर जाकर घटना स्थल देखने की जिद कर रहे थे। हालांकि सख्ती के बाद परिजन मुख्य गेट से हट गए। करीब तीन घंटे तक परिजन जेल गेट के पास डटे रहे। इस दौरान आसपास के कई थानों से पुलिस बलों को बुलाया गया। मौके पर ही सोनवर्षा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लाली मुखिया ने निजी स्तर पर मृतक के परिजनों को 15,000 नकद सहायता राशि प्रदान किया। जबकि प्रशासनिक पदाधिकारियों ने मामले की न्यायिक जांच कराने और परिजनों ‘को विधिवत मुआवजा दिलवाने में मदद करने बात कही। जिसके बाद ग्रामीण और मृतक के परिजन अपने गांव लौटे। इधर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जून में 2022 में गया था जेल कारा के कक्षपाल
शत्रुघ्न सिंह ने मायागंज में पुलिस के पास अपना बयान दर्ज कराते हुए कहा है कि बिहपुर में दर्ज कांड के अभियुक्त संतोष दास को 18 जून 2022 को कारा में प्रवेश मिला था। उसकी तबियत बिगड़ने पर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर की सलाह पर उसे मायागंज लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
