नवगछिया : पूर्णिया से भागलपुर जा रही बस मेहर रानी सुबह अनुमंडल कार्यालय के पास एनएच-31 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में उस पर सवार यात्री बाल बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारिश के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकरा गई।

बस का आधा हिस्सा लुढ़क गया था। हालांकि इसमें सभी यात्री सुरक्षित बस उतर गए। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों की मदद से बस को सीधा किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *