नवगछिया । अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने इस्माईलपुर से नारायणपुर तक तटबंधों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता से तटबंधों की सुरक्षात्मक को लेकर जानकारी ली। तटबंध पर बने रेन कट और पशुओं के लिए जगह को ठीक करने का निर्देश दिया।
Total Downloads: 290
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि हर दो किलोमीटर पर तटबंध की सुरक्षा को लेकर बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु कम्यूनिटी मानचित्र तैयार करने को कहा गया ताकि बाढ़ कटाव के समय वहां के लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो। निरीक्षण के दौरान इस्माईलपुर प्रखंड के मुखिया प्रतिनिधि अनिल पोद्दार ने प्रखंड मुख्यालय के समीप बाढ़ को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को जानकारी दी।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रखंड में तटबंध के अपोजिट कई गांव डूब जाते हैं। तटबंध तक पानी जमा हुआ रहता है, लेकिन स्लुइस गेट तट बंध कोसुरक्षित बनाए रखने के लिए बनाया गया है। उन्होंने इस्माईलपुर की आरओ खुशबू आरा और हल्का कर्मचारी को कम्युनिटी मानचित्र तैयार करने को कहा, जिससे कि यहां पर जनरेटर वाले, किचन वाले और नाव वाले की सूची बनी रहे। इस अवसर पर इस्माईलपुर के वीडियो गोपालपुर के वीडियो अंचलाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

