नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल परिसर में सोमवार को 384 लिटर देसी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया. उत्पाद विभाग के अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद, नवगछिया सीओ विद्यानंद राय एवं पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में शराब का विनष्टीकरण किया गया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 385
उत्पाद विभाग के अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि कुल 384 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया है. जिसमें 220 लीटर विदेशी शराब एवं 164 लीटर देशी शराब का विनष्टीकरण किया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस जिले के गोपालपुर, कदवा ओपी, बिहपुर, भवानीपुर ओपी एवं जीआरपी थाना नवगछिया पुलिस द्वारा जब्त किए गए शराब का विनष्टीकरण किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

