नवगछिया : माघी पूर्णिमा को लेकर सोमवार को विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जहान्वी चौक के पास भीषण जाम लग गया था. जाम इतना भयावह था कि वाहन चालक अपनी वाहनो को लेकर टस से मस नहीं हो पा रहे थे. जाम पर नियंत्रण पाने को लेकर परबत्ता पुलिस वाहनों के कतारबद्ध करने का प्रयास तो कर रही थी लेकिन जाम इतना भयावह हो गया था कि पुलिस द्वारा किया जाने वाला प्रयास भी विफल साबित हो रहा था. सुबह से ही पुल पहुंच पथ पर जाम लग जाने के कारण दोनों ओर वाहनो की लंबी कतार लग गई थी.
Total Downloads: 115
विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर वाहनों की लंबी कतार नवगछिया जीरो माईल तक पहुंच गई थी. इसके अलावे तेतरी जहान्वी चौक ब्रांच सड़क पर भी जाम लगा गया था. पहुच पथ पर पूरे दिन जाम की स्थिति यथावत थी. संध्या समय तक सड़क पर वाहनो का परिचालन थोड़ा सामान्य हो पाया था. जाम लग जाने के कारण भागलपुर से नवगछिया आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम के कारण भागलपुर से नवगछिया आने जाने वाले यात्री घंटो जाम में फंसे रहे. नवगछिया से भागलपुर जाने में जाम के कारण वाहन चालकों को तीन घंटे लग जा रहे थे.

वहीं जाम लग जाने के कारण यात्रियों के साथ साथ, गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. विक्रमशिला पुल पर जाम लगने का मुख्य कारण सीमावर्ती जिला से गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में वाहन जहान्वी चौक के पास सड़क किनारे खड़ी होने एवं सबाड़ी वाहनों के खरे होने के कारण जाम लगा रहा था. जाम लग जाने के बाद मौके पर मौजूद परबत्ता पुलिस सड़क किनारे खड़ी वाहनो को हटवा कर जाम को नियंत्रित करने में जुटे हुए थे. परबत्ता थानाध्यक्ष नवनिश कुमार ने बताया कि जाम की स्थिति सामान्य हो गई है. वाहनो का परिचालन हो रहा है.

