नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुश्रवण समिति के सदस्यों ने एसडीओ को बताया कि अनुमंडल में बहुत सारे पात्र लाभुकों का राशन कार्ड नहीं बना है. इस संबंध में एसडीओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अपने अपने क्षेत्र में महादलित परिवारों का सर्वेक्षण कर पात्र लाभुकों को राशन कार्ड हेतु आरटीपीएस के माध्यम से आवेदन समर्पित करेंगे.

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों द्वारा यह भी बताया गया गंगा नदी के बाग में अनुमंडल के कई सड़क क्षतिग्रस्त हो गए है. उक्त सड़क की मरम्मत कराने की अति आवश्यकता है. एसडीओ ने बैठक में मौजूद कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग तथा सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग को अविलंब ऐसे सड़क जो क्षतिग्रस्त हो गए हैं. उसकी सूची तैयार कर उन सड़कों की मरम्मत का कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया. अनुश्रवण समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से नवगछिया में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है.

बिजली विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति काफी कम की जा रही है. जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में एसडीओ ने सहायक अभियंता विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति में सुधार करने की बात कही. मौके पर बताया गया कि सैदपुर में निर्मित जल मीनार से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. इस संबंध में एसडीओ ने सहायक अभियंता पीएचइडी विभाग को लोगों घरों में जल मीनार से जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में सभी बीडीओ, सीओ, एमओ एवं सभी सहायक गोदाम प्रबंधक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *