नवगछिया : एलएनएमबीजे कॉलेज भ्रमरपुर में चल रही पार्ट 2 कॉमर्स की परीक्षा में व्याख्याता और प्रधान सहायक के बीच हुई मारपीट के क्रम में तीन छात्राओं की कॉपी जबरदस्ती ले लिए जाने की सूचना है. तीनों परीक्षार्थियों नंदी कुमारी, गुड़िया कुमारी एवं विकास कुमार का आरोप है कि उन लोगों की कॉपी परीक्षा शुरू होने के कुछ ही मिनट के बाद जबर्दस्ती लेकर कंट्रोल रूम में रख दी गई. बच्चे परीक्षार्थी द्वारा आरजू विनती करने के बाद भी उसे कॉपी वापस नहीं मिला.

लेकिन शिक्षक जो हरे रंग के साथ पहने हुए थे, वे कंट्रोल रूम में ताला लगा कर निकल गए. पास के ही किसी दूसरे हॉल के परीक्षार्थियों का आरोप है कि उन्हें लिखने का बिल्कुल समय नहीं मिला और जबरदस्ती को भी छीन ली गई, जिनसे उनकी परीक्षा पूरी तरह से खराब चली गई है परीक्षार्थी गुड़िया कुमारी ने बताया कि वह वीक्षक का नाम तो नहीं जानती लेकिन उन्होंने आज हरे रंग का शर्ट पहना था.

कहते हैं प्राचार्य

प्राचार्य राजीव रंजन झा ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है साजिश के तहत छात्रों को उकसाकर बदनाम करने की अफवाह फैला रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *