बिहपुर । जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित मां वामकाली पूजा महासमिति कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को मंदिर परिसर में संपन्न हुई। अध्यक्षता मुखिया सह पूजा महासमिति की अध्यक्ष अरुणा देवी व संचालन पूजा महासमिति के प्रधानमंत्री गौरव शर्मा ने किया।

बैठक में सदस्यों के बीच कार्यो का बंटवारा किया जो पूर्ववत ही रहा। मंदिर प्रांगण में लगने वाले मेले के सुचारू संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुआ। मंदिर परिसर को सीसीटीवी से लैस कर दिया गया है। भक्तों की किसी प्रकार का कठिनाई का सामना नही करना पड़े। इसके लिये ग्रामीण नवयुवको को आई कार्ड भी दिया जाना सुनिश्चित किया गया।

वहीं बताया गया कि इस बार मां कि प्रतिमा 24 अक्टूबर को पिंडी पर स्थापित होगी और 25 अक्टूबर के सुबह दस बजे विसर्जन स्थानीय थाना घाट सरोवर में होगा। बैठक में रामजानकी ठाकुरबाडी के महंथ नवल किशोर,सरपंच अशोक गोस्वामी ,प्रधान पुजारी हेमंत शर्मा,धीरेन्द्र चटर्जी , राजकिशोर मेहता, पुर्नेंदु वर्मा,नंदलाल मंडल ,शंकर आचार्या ,सोमनाथ झा ,शंभू नाथ मिश्रा आदि रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *