नवगछिया। अनुमंडल सभागार में ईद को लेकर अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी यतेद्र कुमार पाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में एसडीपीओ दिलीप कुमार के अलावा बीडीओ सीओ और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक में एसडीओ ने सभी थाना अध्यक्ष और बीडीओ सीओ को निर्देश देते हुए कहा कि ईद के दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, वहीं ईद के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त जगहों पर पुलिस बलों की तैनाती दंडाधिकारी के साथ की जाएगी। इसके अलावा सादे लिबास में भी जगह-जगह जवानों की नजर रखेगी। बैठक में बताया गया कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी अपनी अपनी बातों को रखा। बैठक में मुख्य रूप से शांति समिति के सदस्य वीरेन्द्र सिंह, मुकेश राणा, पारसनाथ साहु, शंकर सिंह अशोक, सुबोध साह, राजेन्द्र यादव, मो कमरूजमा अंसारी ,मो अयूब अली सहित सभी बीडीओ सीओ और थाना अध्यक्ष उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *