भागलपुर। तापमान में भारी वृद्धि को देखते हुए डीएम ने तमाम स्कूलों में 10.30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। यह आदेश 27 अप्रैल से 4 मई तक लागू रहेगा। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि वर्तमान में जिले का तापमान औसत से काफी ऊपर है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 160
भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए सुबह 10.30 बजे के बाद सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का शेड्यूल तय करें। यह आदेश प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू रहेगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
