विक्रमशिला पुल पर ओवरलोडिंग गाड़ियों का दबाव बढ़ने से लगातार जाम की समस्या हो रही है। रविवार को भी साढ़े चार घंटे तक पुल पर जाम रहा। पाया नंबर 124 पर एक हाईवा का हैंगर टूट गया। इस कारण सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक लोगों को तेज धूप में गाड़ी पर बैठे रहना पड़ा। बाद में मिस्त्री को बुलाकर पुलिस ने गाड़ी को ठीक कराया। तब जाकर जाम खत्म हुआ। हालांकि पुलिस ने किसी तरह वनवे गाड़ियों को चलवा रही थी।

इसके बाद भी पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार आदि जगहों पर जाने वाली बसें घंटों फंसी रही। खगड़िया जा रही मुनमुन ने बताया कि तिलकामांझी बस डिपो से बेगूसराय वाली में बस में सवार हुई। बस जीरोमाइल कुछ देर में आ गयी। इसके बाद जाम के कारण ड़ेढ घंटे के बाद गाड़ी आगे बढ़ी। जाम से हो रही परेशानी को देखते हुए कई यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी। खगड़िया देर शाम सात बजे बस पहुंची।

वहीं नवगछिया जा रहे सुमित ने बताया कि ऑटो पर सवार होने के कारण नवगछिया पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया। किसी तरह पुलिस वनवे गाड़ी चलवा रही थी। उधर टीओपी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब विक्रमशिला पुल के पाया नंबर 124 पर ट्रक का हैंगर टूट गया था। इस कारण जाम लग गया था। इसके बाद गाड़ी को वनवे चलवायी गयी। ट्रक में आयी खराबी के कारण मिस्त्री को लाना पड़ा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *