नवगछिया : नवगछिया में सोमवार की रात एक एनोखी शादी हुई। इस शादी में बिना आमंत्रण के ही हजारों लोग शामिल हो गए और दूल्हा दुल्हन के साथ सेल्फी लेने में मस्त हो गए। इस अनोखी शादी में बैंड-बाजा और बारात सब कुछ वैसा ही था, जैसा आमतौर पर शादियों में देखने को मिलता है, लेकिन यह शादी आम शादियों से कुछ अलग थी। क्योंकि इसमें दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की है। दोनों खुशी-खुशी शादी के फेरे लेकर हर किसी की तरह भविष्य की सपने संजोए जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए। पृथ्वी पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति की जोड़ी भगवान बनाकर भेजते हैं। यह बात शत प्रतिशत सोमवार को साबित हुई।

दुल्हन नवगछिया के अभिया बाजार के किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता कुमारी 24 वर्ष की है और मसाढ़ू निवासी बिंदेश्वरी मंडल का पुत्र मुन्ना भारती 26 वर्ष का है। दोनों वर और वधू भागलपुर जिले के है।

नृत्य पार्टी में काम करता है दूल्हा :

दूल्हा लैलख के एक नृत्य पार्टी में एक कलाकार का काम करता है। वहीं लड़की का भाई छोटू छलिया की ऊंचाई भी बहुत कम है। वह भी सर्कस में कलाकार है। दुल्हन के पिता की मौत के बाद भाई छोटू ने ही छोटी बहन की परवरिश की और बहन के मुताबिक दूल्हा देखकर उसकी शादी कर दी। इस शादी में गांव के लोगों ने भाग लिया। ग्रामीण अनंत ने बताया कि शादी के बाद दूल्हा व दुल्हन काफी खुश थे । दुल्हे ने बताया कि मैं अपनी दुल्हन को खुश रखूंगा किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *