नवगछिया : भागलपुर जिले का स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। भाजपा, जदयू, राष्ट्रीय जनता दल और नवगछिया नगर परिषद के पार्षदों और बुद्धिजीवियों ने जिला स्थापना दिवस दीप जलाकर मनाया।

बाजार के चैती दुर्गा मंदिर में जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, रवि सहित कार्यकर्ताओं ने दिया जलाकर स्थापना दिवस मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष विनोद मण्डल की अगुवाई में नवगछिया स्टेशन पर दिया जलाकर जिला स्थापना दिवस मनाया। मौके पर मुकेश राणा, अधिवक्ता अजित, मुरारी चिरानिया, अजय कुशवाहा, प्रवेश यादव, कौशल, सुमित, सलिल सहित कई कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

युवा राजद के जिलाध्यक्ष कांतेश कुमार उर्फ टीनू के नेतृत्व में राजद ने दिया जलाकर स्थापना दिवस मनाया। संचालन राजद के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने किया। इस दौरान प्रवक्ता विश्वास झा व जिलाध्यक्ष कांतेश ने जिला की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही विश्वास झा ने कहा कि 246 वर्ष बाद भागलपुर जिले का स्थापना दिवस मनाने की खुशी अपने आप में अद्वितीय है। मौके पर महासचिव सौगंध साह, युवा जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, साजन टाईकोन, पवन कुमार, अंकित कुमार, सत्यम कुमार, अमन कुमार, केशव भारती, सुमन सानु, संजय झा सहित सैकड़ों युवाओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *