,, चुनाव के मद्देनजर तीन जिले के एसडीपीओ व पुलिस पदाधिकारी की हुई बैठक, अपराधियों की सूची की गई अदन प्रदान, अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई रणनीति

नवगछिया : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन स्तर से तैयारी जोरों पर है. लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण संपन्न कराने एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन एक रणनीति के तहत कार्य करना आरंभ कर दिया है. पुलिस पदाधिकारी पुलिस जिला नवगछिया एवं सीमावर्ती जिले के दियारा क्षेत्र में छुप कर रह रहे नवगछिया एवं सीमावर्ती जिले के अपराधियों पर शिकंजा कसने की रणनीति बना ली है. दियारा में छुप कर रह रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए नवगछिया पुलिस सीमावर्ती जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ दियारा में सघन ज्वाइंट ऑपरेशन चलाएगी.

चुनाव की तैयारी के मद्देनजर मंगलवार को नवगछिया बस स्टैंड के पास स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन कार्यालय में नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज एसडीपीओ सीपी यादव, खगड़िया जिले के गोगरी एसडीपीओ पीके झा, कटिहार एसडीपीओ अनिल कुमार के साथ सीमावर्ती जिले के थाना के थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर एवं नवगछिया पुलिस जिला के सभी थानाध्यक्ष व सर्किल इंस्पेक्टर शामिल हुए. बैठक में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया.

इस दौरान सीमावर्ती जिले के अपराधियों की सूची भी आदान प्रदान की गई. नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बैठक में दौरान बॉर्डर एरिया को सील करने एवं चेकिंग करने के लिए निर्धारित स्थल को चिन्हित करते हुए उसकी सूची आदान प्रदान की गई है. ताकि चुनाव के दौरान चेक पोस्ट पर अपराधियों पर निगरानी की जाएगी. सीमावर्ती जिले के अपराधियों की सूची भी आदान प्रदान की गई.

एसडीपीओ ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर दियारा में ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया जाएगा. दियारा में मधेपुरा, खगड़िया एव कटिहार पुलिस के साथ ऑपरेशन चलाया जेएगा. बैठक में वैसे बूथ जहां पहुचने के लिए दूसरे जिले से होकर जाना होता है. उन बूथों के संबंध में विचार विमर्श किया गया तथा उक्त बूथ तक ईवीएम लेकर जाने वाली रुट का सत्यापन के संबंध में विचार विमर्श किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *