नवगछिया – अपराधियों की गोली के शिकार हुए नवगछिया के उजानी गांव निवासी कोढा (कटिहार) पीएचसी के लैब टेक्नीशियन शमीम अख्तर के परिजनों से रंगरा के प्रखंड प्रमुख सह राजद के युवा नेता संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव ने मुलाकात किया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
उन्होंने विपत्ति की घड़ी में परिजनों को धैर्य से काम लेने की सलाह दी और ढाढस भी बंधाया. श्री यादव ने कहा कि मामले में वे सरकार से त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करेंगे.

मोती यादव ने कहा कि अख्तर साहब काफी मिलनसार प्रवृति के थे और समाजसेवा के कार्यो में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेते थे. मौके पर कई ग्रामीणों के साथ अन्य नेताओं की भी मौजूदगी थी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

