खरीक  : खरीक थाना क्षेत्र के गोटखरीक में हाल के दिनों में जेल से छूट कर बाहर आये कुख्यात सोनी राजपाल का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है. प्रेम प्रसंग के मामले में घर पर चढ़कर विवेका रजक की 15 वर्षीय बेटी राजनंदनी को गोली मारने के मामले में खरीक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है. कुख्यात सोनी राजपाल और उसके गुर्गे के आतंक से गोलीबारी में घायल लड़की के परिजनों ने गांव छोड़ दिया है. अपराधियों के डर से आसपास ले लोग भी कुछ भी बोलने की स्थिति में नही है. कुख्यात सोनी राजपाल का रहा है

– गांव में सर चढ़कर बोल रहा है सोनी राजपाल का आतंक

– कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है राजपाल

आपराधिक इतिहास गोट खरीक का कुख्यात सोनी राजपाल का आपराधिक इतिहास रहा है. जेल से छूटने के बाद लीची बगान मालिकों समेत अन्य व्यवसायियों से रंगदारी की मांग शुरू कर दी है. सोनी और उसके गुर्गे के आतंक से आसपास के व्यवसायी और कारोबारी दहशत में दहशत है.लोग अविलम्ब सोनी राजपाल की गिरफ्तारी कर मांग कर रहे है.

व्यवसाई से मांगी थी रंगदारी

बीते साल ध्रुबगंज के सीमेंट व्यवसाई आलोक कुमर के दुकान पर चढ़कर रंगदारी की मांग की थी. उक्त मामले में पुलिस ने सोनी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था लंबे अरसे जेल में रहने के बाद पुनः छूटकर सोनी राजपाल बाहर आया है जेल से बाहर आते हैं क्षेत्र में उपद्रव मचाना शुरू कर दिया जिससे ग्रामीण भयभीत हैं और किसी बड़ी घटना को लेकर आशंकित है ग्रामीणों का कहना है कि अगर कुख्यात सोनी राजपाल को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल नहीं भेज देती है तो हम लोगों की जान माल की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है. खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *